राज्य न्यूज़

हॉलीवुड तक पहुंचा कुल्लू के कारीगरों का काम:अभिनेत्री निक्की रीड ने पहनी इंदिरा रोज केप

by | May 13, 2025 | हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड अभिनेत्री निक्की रीड ने काउगर्ल मैगजीन के कवर पेज पर हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी की महिला कारीगरों द्वारा बनाई गई इंदिरा रोज केप पहनी है। यह केप जैजी एक्स कुल्लवी विहंस कलेक्शन का हिस्सा है। निक्की ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल को साझा किया।

उन्होंने बताया कि यह हैंड-निट परिधान हिमालय की महिलाओं के साथ मिलकर बनाया गया है। यह केप कुल्लू की गद्दी समुदाय की महिला कारीगरों की कला को दर्शाती है। इस परिधान की हर सिलाई विरासत और प्रेम की कहानी बयां करती है। यह पारंपरिक तकनीकों से बनाई गई है। कुल्लवी थ्रेड्स का हॉलीवुड में पहुंचना स्थानीय कारीगरों के लिए गर्व की बात है। यह स्लो फैशन और महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण है।

साथ ही यह साबित करता है कि स्थानीय कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सकती है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म