हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के डलहौजी में बीती रात दो बार आसमान में ड्रोन देखे गए। पहली बार 9 बजे के करीब ड्रोन देखे गए, दूसरी बार रात 11 बजे के करीब आसमान में ड्रोन उड़ते हुए देखे गए।
दोनों बार एयरफोर्स के अलर्ट के बाद डलहौजी में ब्लैक आउट किया गया। पहली बार रात सवा 9 बजे से 10 बजे तक ब्लैकआउट किया गया। दूसरी बार रात 11 बजे एयरफोर्स से स्थानीय प्रशासन को ब्लैकआउट का अलर्ट मिला। इसके बाद डलहौजी में लोगों ने अपने घरों की लाइट बुझा दी।
सीजफायर के बावजूद ब्लैकआउट से कुछ देर के लिए लोग घबरा गए। एसडीएम अनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि डलहौजी के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना थी। इसके बाद दो बार ब्लैकआउट किया गया।

