जोधपुर में भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। आज से सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटर की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 7 मई से स्कूल -कॉलेज पूरी तरह से बंद थे ।
स्थिति में सुधार को देखते हुए जोधपुर एयरपोर्ट को भी सोमवार से चालू कर दिया गया है। बाजार भी खुल हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। वर्तमान में शहर में पूर्ण शांति बनी हुई है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है।
