झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। कहीं गर्म हवा जनजीवन प्रभावित किए हुए है तो कहीं दोपहर बाद होने वाली बारिश राहत भी दे रही है। मौसम में इस तरह के हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मौसम केंद्र के मुताबिक 15 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखेगा।
उत्तर-पूर्व में लू चलेगी लेकिन अन्य हिस्सों में दोपहर के बाद आकाश में बादल छाए रहने के साथ-साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है। यह स्थिति 16 मई तक रहने की संभावना है। 17 मई से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
इधर सोमवार को संथाल परगना इलाके में लू की स्थिति रही जबकि दोपहर बाद पाकुड़, दुमका, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज और देवघर सहित कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हुई।

