राज्य न्यूज़

रैना, धवन और दिलशान जैसे दिग्गज इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा

by | May 12, 2025 | उत्तर प्रदेश, नोएडा, स्पोर्ट्स

Intercontinental Legends Championship: 27 मई से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना, शिखर धवन और श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान सहित कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं और इसका फाइनल मैच 5 जून को होगा|भारतीय टीम “इंडियन वॉरियर्स” की ओर से पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी खेलेंगे| इसके अलावा पांच और टीमें होंगी, जिसमें अफ्रीकन लॉयंस, ट्रांस टाइटन्स (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम), यूरो ग्लैडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स और एशियन एवेंजर्स शामिल हैं|

आईएलसी के निदेशक गौरव कमल ने कहा, “ये महान खिलाड़ी वर्षों से हमें रोमांचित करते आए हैं, और अब फिर से मैदान पर जलवा दिखाने लौट रहे हैं. यह टूर्नामेंट उनके योगदान को सम्मान देने और क्रिकेट के जश्न का माध्यम है, जो पूरी दुनिया को जोड़ता है. इस प्रतियोगिता में छह महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती टीमें आपस में खेलेंगी जो इसको वास्तव में वैश्विक क्रिकेट प्रतियोगिता के तौर पर स्थापित करती हैं|” साथ ही आईएलसी के एक और निदेशक मनीष भट्ट ने कहा, “हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब शिखर धवन की आकर्षक बल्लेबाजी और सुरेश रैना के तेज तर्रार शॉट्स एक साथ मैदान में दिखाई देंगे. उनकी जोड़ी हर मैच को रोमांचक बनाएगी और नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी|”

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म