अमरोहा जिले नौगांवा सादात में रालोद जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने सेल्समैन से पांच हजार रुपये लूट लिए। पंप कर्मियों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बता दे कि, नौगांवा सादात क्षेत्र के कैलबकरी निवासी रालोद के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चिकारा का लकड़हैट में चिकारा फ्यूल प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप है। उनके पंप पर मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के जमानिया आजम निवासी बबलू सिंह उर्फ ईश्वर दयाल सिंह सेल्समैन है।

