बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती तो फैंस के बीच काफी चर्चित रही है, लेकिन अब दोनों का साथ में पहला गाना ‘काला शा काला’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों की जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस गाने को मूडी और आखर ने लिखा है, जबकि रामजी गुलाटी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, रामजी गुलाटी, अविनाश और ईशा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।
रामजी ने कहां कि, इन दोनों में सभी क्वालिटी अच्छी और यूनिक हैं। वैसे तो मैं हर किसी के साथ काम करता हूं, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी है कि इंसान अच्छा हो और ये दोनों बहुत अच्छे हैं।

