राज्य न्यूज़

सलमान और रश्मिका की उम्र के अंतर को लेकर अमीषा ने दिया जवाब

by | Apr 4, 2025 | एंटरटेनमेंट

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। अब इस मामले में अमीषा पटेल ने अपना रिएक्शन देते हुए सनी देओल के साथ अपनी जोड़ी का उदाहरण भी दिया।

मुंबई में एक इवेंट में आईएएनएस ने अमीषा पटेल से सलमान खान और रश्मिका मंदाना के बीच उम्र के अंतर को लेकर राय पूछी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मेरे और सनी जी (सनी देओल) के बीच भी उम्र का बड़ा अंतर है, लगभग 20 साल से ज्यादा, लेकिन जब फिल्म काम करती है, तो सब कुछ माफ कर दिया जाता है।’
अगर उम्र के अंतर की बात करें, तो अमीषा और सनी के बीच 18 साल का अंतर है।

वहीं, सलमान खान ने भी इस मामले में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘जब हीरोइन को प्रॉब्लम नहीं हो रही है तो आपको क्यों हो रही है। इनकी शादी होगी, बच्ची होगी, तो उनके साथ भी काम करेंगे। मम्मी की परमिशन तो मिल ही जाएगी।’

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म