हाल ही में एक्ट्रेस अंजलि आनंद नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आई थीं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने बचपन को लेकर शॉकिंग खुलासा किया। अंजलि ने बताया कि बचपन में उनके डांस टीचर ने उनका यौन शोषण किया था। हैरेसमेंट का ये सिलसिला लगभग 6 साल तक चला था।
एक्ट्रेस कहती हैं- ‘मैं दो साल तक उसके साथ रिश्ते में रही। मेरे पहले बॉयफ्रेंड ने मुझे उस टीचर से बचाया। ब्रेकअप होने के बाद एक दिन मैं उस वॉक पर ले गई। फिर मैंने उसे सारी बात बताई और मुझे बचाने के लिए उसे शुक्रिया कहा।’

