क्या आपने कभी महसूस किया है कि पार्टनर के साथ बातचीत के बावजूद कुछ कमी रह जाती है? या फिर छोटी-छोटी बातें आपके रिश्ते में दरार डालने लगती हैं, बिना यह पता चले कि गलती कहां हुई?
क्या आपने नोटिस किया है कि पार्टनर के साथ हुई छोटी-सी नोकझोंक इतनी लंबी क्यों चलती है? रिश्ते में तनाव क्यों बना रहता है? दरअसल, इसके पीछे हमसे अनजाने में हुई गलतियां ही जिम्मेदार हैं।
दरअसल, हम कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां करते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे रिश्ते को नुकसान पहुंचाती हैं। कई बार हम सुनने के बजाय बोलने में ज्यादा व्यस्त होते हैं। कई बार गुस्से में कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिसकी वजह से हमें पछतावा होता है।

