अगर आप किसी को मकान किराए पर देते हैं या देने की योजना बना रहे हैं तो सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन दिनों एक नया ‘रेंट स्कैम’ सामने आया है। इसमें ठग आपके एड्रेस का इस्तेमाल करके GST फ्रॉड कर सकते हैं। कुछ दिनों बाद किराएदार बिना किसी विवाद के मकान को खाली कर देते हैं, जिससे मकान मालिक को कोई शक नहीं होता।
मकान मालिक को लगता है कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब उसके पते पर GST का नोटिस आता है। दरअसल वह किराएदार वहां अपना फर्जी GST अकाउंट रजिस्टर करवा लेता है और भारी टैक्स लायबिलिटी छोड़कर फरार हो जाता है।

