कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हरा दिया। कोलकाता में गुरुवार को KKR ने 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में SRH की टीम 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
नीतीश कुमार रेड्डी और आंद्रे रसेल ने 1-1 कैच छोड़ा। रिंकू सिंह ने 50वां IPL मैच खेला। वहीं कमिंडु मेंडिस ने दोनों हाथ से बॉलिंग की। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली।

