संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और भी अलर्ट नजर आती है। वही आज होने वाली जुम्मे की नमाज को लेकर अमरोहा जिले के एसपी ने जिले की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। सुरक्षा को लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने खुद जामा मस्जिद पहुंच कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।।
आपको बता दे कि संभल में हुई हिंसा के बाद अमरोहा में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। जिले में आज जुम्मे की नमाज होना है। इसको लेकर अमरोहा के एसपी ने पुलिस को सतर्क रहने को कहा है। इसके साथ ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी जुम्मे की नमाज को लेकर जगह-जगह भ्रमणशील कर रहे हैं।

