उत्तर प्रदेश का संत कबीरनगर इन दिनों खूब चर्चा में है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी पहले उसके प्रेमी से करवा दी. फिर तीन दिन बाद उसे वापस लाने पहुंच गया. प्रेमी ने भी उसकी मजबूरी को समझा और पत्नी को वापस लौटा दिया. अब प्रेमी का बयान सामने आया है. प्रेमी ने कहा- मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था. वो तो गांव वालों और पंचायत ने जबरन मेरी शादी करवा दी.
प्रेमी की मां का भी यही कहना है. बोलीं- जब बेटा बहू को लाया, तब हम भी यह महसूस कर रहे थे कि बहू भी शादी से खुश नहीं थी. वो समझ तो सब रही थी कि ये सब गलत हुआ है, लेकिन कह नहीं पा रही थी. उसके दो छोटे बच्चे भी हैं. अब वो पति के साथ लौट गई है तो हम भी खुश हैं कि बच्चों को अपनी मां वापस मिल गई.
