लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) मोहान रोड पर अनंत नगर योजना को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्च करेंगे। यहां 800 एकड़ में हाईटेक टाउनशिप विकसित होगी। इसमें 18237 फ्लैट और 2485 खाली प्लाट होंगे।
टाउनशिप में हरियाणा के पंचकुला जैसी होगी। इस नई टाउनशिप में कॉमर्शियल प्लॉट 7000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट तक में मिलेंगे। नए शहर के लिए LDA ने मोहान रोड स्थित प्यारे पुर और कलिया खेड़ा की कुल 785.026 एकड़ भूमि ली है। यहां सभी बेसिक सुविधाएं मिलेंगी।
अनंत नगर योजना में प्लाट खरीदने के लिए आवेदन आज से चालू हो जाएंगे। अधिक जानकारी LDA की वेबसाइट पर ली जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 180018005000 पर कॉल कर भी संबंधित आवश्यक जानकारी ली जा सकती है।

