जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 27 लोग मारे गए। घटना बैसरन घाटी की है। यह पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने हनीमून मनाने गए जोड़े से पहले युवक का नाम पूछा, इसके बाद उसे गोली मार दी। यह देखकर युवक की पत्नी बेसुध हो गई। जबकि आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक है, जबकि दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

