अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम का हैंडबैग रविवार को एक रेस्टोरेंट में चोरी हो गया। उनके बैग में सिक्योरिटी बैज और 3000 डॉलर नकद (2.55 लाख रुपए) थे। इसके अलावा हैंडबैग में उनका ड्राइविंग लाइसेंस, दवाइयां, अपार्टमेंट की चाबियां और खाली चेक भी थे।
होमलैंड डिपार्टमेंट ने बताया कि नोएम का पूरा परिवार ईस्टर के मौके पर उनके साथ। वह कैश का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ डिनर और गिफ्ट खरीदने के लिए कर रही थीं।
अमेरिका का होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट एक फेडरल एग्जीक्यूटिव ऑफिस है। इसका मुख्य मकसद अमेरिका को आतंकवाद और अन्य खतरों से सुरक्षित रखना है। यह बॉर्डर कंट्रोल, इमिग्रेशन, आतंकवाद और साइबर सिक्योरिटी जैसी जिम्मेदारी देखता है।

