प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनका यह दौरा 2 दिन का होगा। उनके तीसरे कार्यकाल में यह पहली सऊदी यात्रा है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने PM मोदी को सऊदी आने का न्योते दिया था।
मोदी 22 अप्रैल को सऊदी के जेद्दाह पहुंचेंगे। इसके बाद क्राउन प्रिंस से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच योग, मीडिया, मनोरंजन और खेल को लेकर MoU साइन हो सकते हैं।
इसके बाद कल यानी 23 अप्रैल को मोदी सऊदी की एक फैक्ट्री में भारतीय मजदूरों से मिलेंगे। बता दें कि मिडिल ईस्ट में कुल 92 लाख भारतीय काम करते हैं, जिनमें करीब 27 लाख सऊदी में काम करते हैं।

