लखनऊ में सुबह से मौसम साफ रहने के साथ में तेज धूप निकली हुई है। पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम गर्म बना हुआ है। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वार्म नाइट की स्थिति रहेगी।
सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा। इसके कारण वार्म नाइट की स्थिति बनी रही।

