राज्य न्यूज़

50 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

by | Apr 21, 2025 | क्राइम

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी के बामनवास थाना क्षेत्र के जाहिरा गांव में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक खेत के पास एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। महिला की नृशंस हत्या कर दी गई थी, उसके दोनों पैर काट दिए गए थे और पास के ही पानी के कुंड में फेंक दिए गए थे। मृतका की पहचान जाहिरा गांव निवासी 50 वर्षीय उर्मिला मीणा पत्नी मोसरिया मीणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी रोजाना की तरह सुबह घर से ईंधन लेने के लिए खेतों की ओर गई थी। लेकिन जब सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर एक पानी के कुंड के पास महिला के कटे हुए दोनों पैर पड़े मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना के चलते क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म