राज्य न्यूज़

कैब लूट के इरादे से की गई हत्या, मामले में पुलिस ने किया खुलासा

by | Apr 20, 2025 | क्राइम

जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में कैब लूट के इरादे से की गई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और मृतक की लूटी गई कैब भी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 अप्रैल की है। जब शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में द्रव्यवती नदी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जांच में मृतक की पहचान कैब चालक मुनेश के रूप में हुई।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म