राज्य न्यूज़

दिल्ली : पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ जिकरा को रिमांड पर लिया, साहिल और दिलशाद की तलाश जारी

by | Apr 20, 2025 | क्राइम

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार रात को हुए कुणाल के मर्डर के मामले में अरेस्ट ‘लेडी डॉन’ जिकरा को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस को हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी साहिल और दिलशाद की तलाश में छापेमारी कर रही है। शुरुआती पूछताछ में जिकरा ने पुलिस को बताया कि नवंबर में उसके मौसेरे भाई साहिल पर कातिलाना हमला हुआ था। इसका बदला लेने के लिए ही कुणाल की हत्या की गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिकरा ने बताया कि नवंबर 2024 में लाला और शंभू नाम के दो लड़कों ने साहिल पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, मृतक कुणाल भी हमले के समय वहीं था। दोनों हमलावर उन्हें नहीं मिल रहे थे, इसलिए कुणाल की हत्या की साजिश रची गई। पुलिस का कहना है कि जिकरा ने हत्या की साजिश रची और अपने भाइयों को मर्डर के लिए उकसाया। पुलिस ने शनिवार को जिकरा को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म