दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं. बचाव दल की ओर से राहत कार्य जारी है.
चार मंजिला इमारत गिरने की घटना न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार की है. शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 2:50 बजे फायर डिपार्टमेंट को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. दिल्ली फायर सेवा विभाग ने सूचना मिलने के बाद तत्काल बाद फायर टेंडर और एनडीआरएफ की टीमों को मौके के लिए रवाना किया. बचाव दल के 40 से ज्यादा लोग राहत कार्य में जुटे हैं.

