राज्य न्यूज़

राहुल गांधी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर, संकाय सदस्यों से करेंगे मुलाकात

by | Apr 20, 2025 | बड़ी ख़बरें, राजनीति

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद (MP) राहुल गांधी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल शनिवार को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उनका बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोड आइलैंड में ब्राउन विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। यहां वे संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। राहुल एनआरआई समुदाय के सदस्यों, पदाधिकारियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के सदस्यों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 21 और 22 अप्रैल को रोड आइलैंड, अमेरिका में ब्राउन विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। राहुल वहां संबोधन भी देंगे। वे विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।’

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म