यूपी के संभल में धनवर्षा गैंग ने 350 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है। ये गैंग पुलिस के सामने अब भी अड़ी है कि तंत्र-मंत्र करने पर आसमान से नोटों की बारिश होती है। बशर्ते तंत्र-मंत्र के सारे नियम पूरे होने चाहिए।
मसलन, लड़की की लंबाई साढ़े पांच फीट से कम न हो। उसने किसी से यौन संबंध नहीं बनाए हों। कभी किसी कुत्ते या बिच्छू ने नहीं काटा हो। इस तरह के कुल 20 नियमों पर अगर कोई लड़की खरी उतरती हो तो धन की बारिश होती है।
पुलिस को अब तक की जांच में गैंग में बरों के मोबाइलों से करीब 350 लड़कियों के फोटो-वीडियो मिले हैं। ये लड़कियां कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? अब किस स्थिति में हैं…इस बारे में कोई खबर नहीं है।
पुलिस अब पूरे प्रदेश में फोटो भेजकर इन लड़कियों की तलाश करा रही है। अगर लड़कियां मिसिंग हैं तो उनके मर्डर या फिर ट्रैफिकिंग का भी शक पुलिस को है।

