ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक पुनर्जन्म का प्रतीक है, बल्कि एक नई शुरुआत और उम्मीद का संदेश भी देता है।
इस खास अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है, जहां श्रद्धालु प्रभु यीशु के जीवन, बलिदान और पुनरुत्थान पर ध्यान करते हैं। इसे “पाम संडे” के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष ईस्टर संडे कब है और इसकी महत्ता क्या है।
साल 2025 में ईस्टर संडे 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इससे दो दिन पहले, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे था, जो प्रभु यीशु के बलिदान की याद दिलाता है।

