किलियम एम्बाप्पे को रेड कार्ड मिलने की वजह से उनके बिना खेल रही रियल मैड्रिड ने अलावेस के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के इस मैच में रियल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर एम्बाप्पे को 2019 के बाद पहली बार रेड कार्ड का सामना करना पड़ा।
एमबाप्पे को अलावेस के मिडफील्डर एंटोनियो ब्लैंको को गलत ढंग से टैकल करने के कारण मध्यांतर से ठीक पहले बाहर भेज दिया गया। फ्रांस के स्टार को शुरुआत में पीला कार्ड दिखाया गया था लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद रेफरी ने इसे रेड कार्ड में बदल दिया।

