तेज गेंदबाज मयंक यादव मंगलवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल हो गए। मयंक लंबे समय से रिहैबिलिटेशन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CEO) में थे। वे लखनऊ के फिजियो से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं।
मयंक ने अपना आखिरी मैच 2024 अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में खेला था। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं।उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद 155.8 KMPH की रफ्तार से फेंकी। उन्होंने अपनी 24 में से 6 गेंदें 150 KMPH की रफ्तार से ऊपर की फेंकी। उनकी सभी 24 गेंदों की स्पीड 140 KMPH से ऊपर रही।

