BCCI ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में टीम इंडिया की 1-3 से हार और ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने पर तीन कोचिंग स्टाफ को हटा दिया है। इसमें सहायक कोच अभिषेक नायर के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई शामिल हैं। हालांकि, BCCI की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नायर की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक पहले ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं, दिलीप का काम सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे देखेंगे।

