18वें सीजन में घरेलू मैदान पर पहली बार खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को RCB ने पहले बैटिंग की। टीम ने 40 गेंद के अंदर 4 विकेट गंवा दिए, यहां से स्कोर 200 के करीब नहीं जा सका।
बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। गुजरात ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने 49 और जोस बटलर ने 73 रन बनाए। मोहम्मद सिराज को 3 विकेट मिले। RCB से लियम लिविंगस्टन ने 54 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए। विराट कोहली 7, देवदत्त पडिक्कल 4 और फिल सॉल्ट 14 ही रन बनाकर आउट हो गए। 7वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट गए। टीम ने 42 रन पर 4 विकेट गंवाए। इसी कारण टीम बड़ा स्कोर भी नहीं बना सकी

