मऊ की अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ आजीवन वारंट जारी किया है। मतलब अब अफशां की गिरफ्तारी तक या उसकी मौत तक ये वारंट मान्य रहेगा। उस पर मऊ पुलिस ने 50 हजार और गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है ।
जानकारी के मुताबिक, साल 2020 में मऊ के दक्षिण टोला थाना अंतर्गत रैनी गांव के सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे को लेकर माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर थाना दक्षिण टोला में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मुकदमे में न्यायालय द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए अफशां अंसारी को बुलाया गया, लेकिन बीते कई सालों में वह कभी उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद न्यायालय ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी के विरुद्ध स्थायी गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

