प्रेमानंद महाराज पिछले तीन दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं। महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्तों को लौटना पड़ रहा है। बुधवार आधी रात बाद आश्रम के सेवादार ने माइक से अनाउंस किया कि महाराज जी आज भी पदयात्रा पर नहीं निकलेंगे। यह सुनकर कई भक्त निराश हो गए। साथ ही दर्शन की आस में बैठे भक्तों ने जैसे सुना- महाराज जी पदयात्रा नहीं निकालेंगे, वो रो पड़े।
भक्तों ने ईश्वर से कामना की कि महाराज जी जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहले कभी-कभी प्रेमानंद महाराज की डायलिसिस होती थी, इन दिनों रोज देर रात तक डायलिसिस हो रही है। स्वास्थ्य कारणों से वह पदयात्रा पर नहीं निकल रहे।

