पाकिस्तान के पंजाब में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी फास्ट फूड रेस्टोरेंट KFC के आउटलेट पर लूटपाट और तोड़फोड़ की। कट्टरपंथी इस्लामी ग्रुप तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के हमले में KFC के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखपुरा में घटी। पुलिस के मुताबिक TLP कार्यकर्ताओं के एक बड़े ग्रुप ने सुबह-सुबह KFC आउटलेट पर धावा बोल दिया था।
हमलावरों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ पर गोलियां चलाईं। इस दौरान 40 साल के एक कर्मचारी आसिफ नवाज की मौत हो गई, जबकि बाकी स्टाफ दुकान छोड़कर भाग गया।

