अप्रैल का महीना चल रहा है और हर दिन तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए बहुत से लोग एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक AC में रहना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दरअसल AC गर्मी और नमी दोनों को कम करता है, जिससे चिलचिलाती धूप और अधिक पसीने से राहत मिलती है। हालांकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन, बाल, नाक और गले में ड्राईनेस बढ़ सकती है। यह ड्राईनेस म्यूकस मेम्ब्रेन को प्रभावित कर सकती है।
AC की ठंडी हवा अस्थमा, एलर्जी और वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित लोगों के लक्षणों को ट्रिगर कर सकती है। जिन लोगों को एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए भी AC में ज्यादा समय तक रहना नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। उन्हें भी AC की ठंडी हवा नुकसान पहुंचा सकती है।

