गर्मियों के सीजन में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। इसके अंदर 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। हालांकि गर्मियों के सीजन में मांग बढ़ने के साथ तरबूज में मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है।
हाल ही में तमिलनाडु के तिरुपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मिलावटी रंगों और खराब क्वालिटी वाले तरबूजों को पकड़ा। इस छापेमारी के दौरान 2,000 किलो से ज्यादा खराब तरबूजों को जब्त कर उन्हें नष्ट किया गया। डिपार्टमेंट ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे बाजार से तरबूज खरीदते समय उसकी क्वालिटी की खुद जांच जरूर करें।
