गर्मी के मौसम में स्किन डिजीज यानी दाद-खुजली की समस्या ज्यादा होती है। इनमें सबसे ज्यादा होने वाली समस्या फंगल इंफेक्शन है। गर्मियों में उमस, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण यह इंफेक्शन तेजी से फैलता है। इसके कारण ही स्किन पर खुजली, लालिमा और जलन जैसी समस्याएं होती हैं।
अगर इन समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए तो कुछ मामलों में स्थिति गंभीर हो सकती है। जो लोग गर्मियों में बाहर ज्यादा समय बिताते हैं या पसीने से परेशान रहते हैं तो उन्हें फंगल इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा होता है।
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, हर साल दुनिया के लगभग 100 करोड़ लोगों को फंगल इंफेक्शन होता है। इनमें से 10-20 करोड़ लोगों को गंभीर समस्याएं होती हैं। जबकि, कई लाख लोगों की मौत तक हो जाती है। अब गर्मियों के मौसम में इसका जोखिम ज्यादा है

