लखनऊ सुपर जायंट्स को सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई के पूरे ओवर नहीं कराए जाने को लेकर कप्तान ऋषभ पंत की आलोचना हो रही है।
वहीं, मैच के बाद बिश्नोई ने कहा कि मैंने डेथ ओवरों में गेंदबाजी का मौका देने के बारे में पंत से बात नहीं की, लेकिन मैं बीच में पिच पर गया था। इस उम्मीद में कि LSG कप्तान मुझे नोटिस करेंगे और गेंद सौंपेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। वे विकेट के पीछे रहते हुए पिच को ज्यादा भली-भांति समझ रहे थे। ऐसे में उन्होंने कुछ सोच-समझकर ही उन्हें ओवर नहीं दिया। रवि ने अपने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

