15 अप्रैल को वैशाख माह की द्वितीया तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बनेगा। 15 अप्रैल को सूर्योदय के समय ग्रह स्थितियों की बात करें तो सूर्य मेष राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध मीन राशि मे, गुरु वृषभ राशि में, शुक्र,शनि और राहु मीन राशि में मौजूद होंगे।
वहीं 15 अप्रैल के दिन सूर्योदय के समय की लग्न कुंडली की बात करें तो मीन लग्न की कुंडली बनेंगी और प्रथम भाव में शुक्र, बुध शनि और राहु मौजूद होंगे। दूसरे भाव में सूर्य, तृतीय भाव में गुरु, पंचम भाव में मंगल और अष्टम भाव चंद्रमा मौजूद होंगे। 15 अप्रैल को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थितियों के आधार पर पांच राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।

