हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख साल का दूसरा महीना है, जिसकी शुरुआत 13 अप्रैल से हो चुकी है और इसका समापन 12 मई को होगा। यह माह भगवान विष्णु को विशेष रूप से प्रिय माना गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस समय पवित्र नदियों में स्नान, दान और पुण्य कर्मों का विशेष महत्व होता है।
ऐसा माना जाता है कि वैशाख में पितरों के लिए किए गए तर्पण, पिंडदान और नाम से किए गए दान से पितृ दोष कम होता है और उनके आशीर्वाद से जीवन में शांति और सुख आता है।

