August 30, 2026 | 12 : 04 PM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

‘अखिलेश यादव घृणित राजनीति के तहत जाति का कार्ड खेल रहे…’, अंकित बालियान हत्याकांड पर संगीत सोम का हमला

by | Aug 30, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह हत्या जैसे गंभीर मामले में भी जातिगत राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

संगीत सोम ने कहा कि अंकित बालियान की हत्या बेहद निंदनीय है और इस मुश्किल वक्त में उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि हत्याकांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

अंकित बालियान की हत्या के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि घटना से पूरे उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय में आक्रोश है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में मृतक की जाति तलाशना संवेदनहीनता को दर्शाता है।

‘अंकित किसी एक जाति का नहीं, सबका था’

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपनी राजनीतिक सोच के तहत इस मामले को जाति के चश्मे से देखने की कोशिश कर रहे हैं।

सोम ने कहा कि अंकित बालियान को केवल जाट समाज के युवा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अंकित एक ऐसा युवा चेहरा था जो जाति से ऊपर था और सभी का था।

मुजफ्फरनगर दंगों का भी किया जिक्र

संगीत सोम ने अपने बयान में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव की पिछली सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मुजफ्फरनगर में हिंसा हो रही थी और युवाओं की जान जा रही थी, तब तत्कालीन सरकार की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।

‘दोषी को ऐसी सजा मिलेगी कि सात पुश्तें याद रखेंगी’

बीजेपी नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में किसी हत्यारे को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अंकित बालियान हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और कानून अपना काम करेगा।

जिम से बाहर निकलते समय हुई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार शाम करीब पौने सात बजे अंकित बालियान शामली में एक जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म