बांग्लादेश में चर्चित मॉडल मेघना आलम को 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। उन पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने और वित्तीय हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मेघना (30 साल) 2020 में मिस अर्थ बांग्लादेश रह चुकी हैं।
मेघना के पिता बदरूल आलम ने बताया कि पुलिस ने बिना किसी चार्जशीट के उनकी बेटी को हिरासत में लिया है। यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। मेघना की गिरफ्तारी की अहम वजह उसका सऊदी अरब के राजदूत के साथ संबंध बताया जा रहा है।

