देहरादून में 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अप्रैल महीने में ही डेंगू के मरीज आने से लोग भी दहशत में है।
एक अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच अस्पतालों में तेज बुखार,जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे,जो लक्षण डेंगू से मिलते जुलते थे। मरीजों की एलाइजा जांच के बाद डेंगू वायरस की पुष्टि हुई है।
सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार ने प्रदेश में डेंगू वायरस की पूर्व की स्थितियों को देखकर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम की जा रहे हैं।

