एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्म भूतनी में नजर आएंगी। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसमें मौनी का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने अपने होंठों की सर्जरी करा ली है।
मौनी रॉय के इस लुक पर फैंस का मिला-जुला रिएक्शन सामने आ रहा है। कुछ लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ की। लेकिन कुछ ने कहा कि यह कितनी बार प्लास्टिक सर्जरी कराएंगी। कुछ यूजर्स ने इसे बोटॉक्स और लिप फिलर का नतीजा बताया है।
इस फिल्म का डायरेक्शन फारुक कबीर कर रहे हैं। इसके अलावा वो अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी दिखेंगी। साथ ही मौनी मोहित सूरी की फिल्म मलंग 2 भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

