ऐसे तो क्रिकेट में बहुत से मैच होते हैं जो रोमांच से भरे होते हैं जो फुल पैसा वसूल होते है लेकिन कुछ ऐसे मैच भी होते हैं जो दिल की धड़कन रोक देते हैं| आज वही हुआ , टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 11 बजे खेला गया| पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 187 बनाए और अफगानिस्तान का 188 का लक्ष्य रखा|साउथ अफ्रीका की ओर से रयान रिकेल्टन ने शानदार 28 गेंदो पर 61 रन और डिकॉक ने 41 गेंदों पर 59 रन बनाए|जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी ठीक 187 रन पर ऑल-आउट हो गई |अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ 42 गेंदो पर 84 ठोके| जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया|
- पहला सुपर ओवर: अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंत में ट्रिस्टन स्टब्स के आखिरी गेंद पर छक्के की मदद से 17 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया।
- दूसरा सुपर ओवर: दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 23 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया (डेविड मिलर के ताबड़तोड़ छक्कों की मदद से)।
- नतीजा: 24 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज ने केशव महाराज की गेंदों पर लगातार 3 छक्के जड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर वे आउट हो गए और टीम केवल 19 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 4 रनों (सुपर ओवर के अंतर) से जीत लिया।

