आज से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है| इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रही है| आज पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है जहां मैच फंसता दिख रहा है| तो वहीं दूसरा मैच वेस्टइंडीज़ और स्कॉटलैंड की बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा| तो वहीं आज तीसरा मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा |
ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी टी20 विश्व कप में 20 टीमें भाग ले रही हों| बता दें कि इस बार अफ़गानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया (2021 के चैंपियन), कनाडा, इंग्लैंड (2010 और 2022 के चैंपियन), भारत (2007 और 2024 के चैंपियन), आयरलैंड, इटली (पहली बार खेल रहा है), नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, ओमान, पाकिस्तान (2009 के चैंपियन), स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका (2014 के चैंपियन), संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्ट इंडीज (2012 और 2016 के चैंपियन) और ज़िम्बाब्वे ले रही हैं|

