राज्य न्यूज़

कॉमेडियन कुणाल कामरा को दिल्ली कोर्ट का नोटिस

by | Jan 24, 2026 | नई दिल्ली, न्यूज़

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस शिवसेना के एक नेता द्वारा दायर उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

यह आदेश शिवसेना के दिल्ली प्रमुख संदीप चौधरी की ओर से दाखिल क्रिमिनल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के दौरान दिया गया। यह पिटीशन मजिस्ट्रेट के उस फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई थी, जिसमें पुलिस को कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया गया था। रोहिणी कोर्ट की एडिशनल सेशंस जज वंदना ने 20 जनवरी 2026 को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित की गई है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुणाल कामरा ने “नया भारत” नाम का एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। याचिकाकर्ता का कहना है कि वीडियो में इस्तेमाल किए गए शब्दों और टिप्पणियों से राजनीतिक समूहों के बीच नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई। कामरा द्वारा “गद्दार”, “दलबदलू” और “फडणवीस की गोदी” जैसे शब्दों के प्रयोग पर आपत्ति जताई गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म