दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी। 13 जनवरी को कालिंदी कुंज इलाके से तीन साल का मासूम बच्चा अरमान खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था।
#delhinews #kalindikunj #childdeath #deadbody #irresponsibilityofpolice #delhipolice
