केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक 27 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें आगामी विधायी कार्यों और संसद में उठाए जाने वाले अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।
इसके बाद 1 फरवरी (रविवार) को केंद्रीय बजट संसद में रखा जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।
