राज्य न्यूज़

कल्याण-डोंबिवली मेयर चुनाव: शिंदे की चाल से बदले सियासी समीकरण, राज ठाकरे के समर्थन से मज़बूत हुई शिवसेना, BJP की बढ़ी मुश्किलें

by | Jan 21, 2026 | न्यूज़

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे घोषित हुए काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक कई निगमों में मेयर पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) की राजनीति में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने 53 पार्षदों को साथ लेकर एक मजबूत गठबंधन खड़ा कर दिया है। इस गठबंधन को राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 5 पार्षदों का भी समर्थन मिल गया है। शिवसेना (शिंदे) और मनसे ने मिलकर बोर्ड गठन का दावा करते हुए कोंकण आयुक्त को संयुक्त पत्र सौंपा है।

58 पार्षदों के इस समर्थन से एकनाथ शिंदे ने न केवल उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है, बल्कि भाजपा के सामने भी नई चुनौती खड़ी कर दी है। सत्ता में बराबर हिस्सेदारी की मांग कर रही भाजपा के लिए यह समीकरण असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

बुधवार को केडीएमसी में राजनीतिक हलचल तेज रही। श्रीकांत शिंदे ने आधिकारिक तौर पर 53 शिवसेना पार्षदों के गठबंधन की घोषणा की, जिसमें मनसे के 5 पार्षद भी शामिल हुए। मनसे पार्षदों ने शिवसेना (शिंदे गुट) को समर्थन देने का ऐलान कर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म