प्रयागराज में शहर के बीचोबीच केपी कॉलेज के पीछे स्थित एक तालाब में अचानक एक एयरक्राफ्ट गिर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि ये एक ट्रेनी विमान थ। एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था। इंजन फेल होने की वजह से तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट। हवा में काफी देर तक घूमता रहा और फिर तालाब में गिर पड़ा। विमान में दो क्रू मेंबर थे। सेना के मुताबिक दोनों सुरक्षित हैं। मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है।
#SamacharPlusOTT #prayagraj #upnews #aircraft #planecrash
